नोट : जींद, हरियाणा के लिए उपयोगी।
स्विफ्ट कार से करता था शराब की सप्लाई, दबोचा
नई दिल्ली। ओखला थाने की ओखला पुलिस चौकी ने एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्विफ्ट कार से अवैध शराब की सप्लाई करता था। वह जींद, हरियाणा से अरुणाचल प्रदेश की अवैध शराब को लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। आरोपी मांग पर अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 28 कॉर्टन अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान जिंद, हरियाणा निवासी संदीप (26) के रूप में हुई। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार अवैध शराब की सप्लाई होने की सूचना के बाद ओखला चौकी प्रभारी एसआई बाबूलाल की टीम ने मां आनंदमयी मार्ग, कालकाजी डिपो के पास वाहनों की दस दिसंबर की रात चेकिंग शुरू की। तभी गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन की तरफ से स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। चालक ने कार को रोकने की बजाय स्पीड बढ़ा दी, पर सतर्क पुलिस टीम ने कार चालक को रोक लिया। संदीप पहले एक ट्रक पर हेल्पर की नौकरी करता था। कुछ महीने पहले वह जिंद में अशोक से मिला। उसने संदीप को अवैध शराब सप्लाई करने को कहा। कम समय में अधिक पैसा बनाने की चाह में ये अवैध शराब सप्लाई करने लगा। ब्यूरो