बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में घर में अकेली 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के साथ रहने वाली बच्ची सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले उसके माता-पिता काम पर थे। पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक घर में घुसा बच्ची से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को माता पिता की हत्या की धमकी दी। वारदात के बाद बच्ची चुपचाप रहती थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।