फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद मिनटों में उड़ा ले गए बदमाश लग्जरी ईको स्पोर्ट्स कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही मिनट में उड़ाई
विज्ञापन

लग्जरी स्पोर्ट्स कार
नई दिल्ली। कालकाजी इलाके में बदमाश कुछ ही मिनट में एक लग्जरी ईको स्पोर्ट्स कार उड़ा ले गए। बदमाश दूसरी लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। बदमाशों ने वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलने की कोशिश की, लेकिन वारदात कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, विक्की कुमार परिवार के साथ डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में रहता है। बृहस्पतिवार रात विक्की ने अपनी ईको स्पोर्ट्स कार घर के नजदीक एक दुकान के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह कार गायब मिली। इधर पुलिस ने छानबीन की तो घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखा कि देर रात को चोर पहुंचे और कुछ ही मिनट में विक्की की कार लेकर चलते बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें