फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावला में युवक पर दो दर्जन से अधिक चाकू से वार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दर्जन से अधिक वार कर युवक की हत्या
विज्ञापन

नई दिल्ली। छावला इलाके में शनिवार सुबह 28 वर्षीय युवक की चाकू से दो दर्जन से अधिक वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव छावला-बिजवासन रोड पर खेतों के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक के हाथ पर ओम गुदा हुआ है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह खेत में एक शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। दिल्ली व हरियाणा के सभी थानों को शव की सूचना देकर युुवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें