मैनपुरी के ध्यानार्थ
मर्सिडीज की टक्कर से घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में हिट एंड रन मामले में घायल दूसरे युवक की भी बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव महोबा, मैनपुरी निवासी इंदर (30) के रूप में हुई है। रविवार रात को गणपति चौक पर हुए हादसे में मर्सिडीज चालक नकुल ने इंदर और सर्वेश को टक्कर मार दी थी। हादसे में सर्वेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान इंदर ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी नकुल फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से गाड़ियों की लिस्ट निकलवाकर आरोपी चालक की पहचान कर उसे दबोचा। आरोपी नकुल परिवार के साथ राज नगर, पालम में रहता है। इसके दो होटल हैं। ब्यूरो