मौसा ने चार साल की मासूम से किया दुष्कर्म
नई दिल्ली। अमन विहार इलाके में चार साल की मासूम से उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम के माता-पिता दोनों ही मजदूरी करते हैं। मंगलवार को बच्ची घर में अकेली थी। इस बीच उसका मौसा घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर मौके से फरार हो गया। दोपहर के समय बच्ची मां घर पहुंची तो मासूम ने मौसा की करतूत के बारे में बताया। बच्ची को लेकर उसके माता-पिता थाने पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो