फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सलाहकार के निजी ड्राइवर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक सलाहकार के निजी ड्राइवर ने लगाई फांसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डीपीएस नेगी के निजी ड्राइवर ने कार्यालय के एक कमरे में फांसी लगा जान दे दी। हालांकि इसके पीछे की वजह का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई है, लेकिन परिजनों ने कई तरह की आशंकाएं भी पुलिस के सामने व्यक्त की हैं। घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। आरकेपुरम के सेक्टर एक ईस्ट ब्लॉक स्थित मंत्रालय के कार्यालय में निजी ड्राइवर सचिन कुमार ने फांसी लगा ली। 28 वर्षीय सचिन दिल्ली के सुल्तानपुर निवासी था। देर शाम तक जब सचिन घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश में भाई कार्यालय तक जा पहुंचा। यहां उसने कमरे में सचिन को पंखे से लटका पाया। घटना की जानकारी पुलिस को भाई ने ही दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। उधर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक पड़ताल में कार्यालय से जुड़ी कुछ बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां कार्यालय में अक्सर देर रात तक पार्टी, शराब का सेवन इत्यादि चलता रहता था। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पड़ताल किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें