फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग ले रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही के बैग से मिला देशी कट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के लिए----
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सिपाही के बैग से मिला कट्टा
- जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर स्कैनर मशीन में बैग रखने पर हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जीटीबी मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे सिपाही सोनीपत हरियाणा निवासी अमित कुमार (22) के बैग से देशी कट्टा और कारतूस मिले हैं। सीआईएसएफ ने आरोपी सिपाही को मेट्रो पुलिस के हवाले कर दिया है। आजादपुर मेट्रो थाना पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि शुरुआती पूछताछ में सिपाही ने अपने बैग में देशी कट्टा और कारतूस होने की बात से अनभिज्ञता जतायी है। सीआईएएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक युवक जीटीबी मेट्रो स्टेशन पहुंचा। उसने अपने बैग को एक्सरे मशीन में रखा। बैग में संदिग्ध वस्तु देखने पर सीआईएसएफ के जवान ने बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से पुलिस को एक देशी कट्टा और कारतूस मिले। सीआईएसएफ ने युवक को तुरंत आजादपुर मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसके बैग में कहां से हथियार आया। जांच में पता चला कि अमित दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ है और फिलहाल झरौदाकलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में ट्रेनिंग ले रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें