फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चैनल की महिला कर्मी ने बॉस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी चैनल की कर्मी से
विज्ञापन

अधिकारी ने किया दुष्कर्म
- विरोध पर दी नौकरी से निकालने की धमकी, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक निजी चैनल में काम करने वाली महिला ने अधिकारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में उसने कहा कि आरोपी नौकरी से निकालने की धमकी देकर काफी समय से उसका शोषण कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता शादीशुदा है और कराला में किराए के मकान में पति के साथ रहती है। पीड़िता ने पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद चैनल के पीसीआर (प्रोडक्शन कंट्रोल रूम) में काम शुरू किया था। आरोप है कि काम के बहाने पीसीआर इंचार्ज पीड़िता को एक दिन कीर्तिनगर स्थित एक कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने किसी को यह बात बताने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला ने किसी से शिकायत नहीं की। इसके बाद आरोपी का साहस बढ़ गया और वह लगातार उसका शोषण करने लगा। युवती ने 29 नवंबर को इंचार्ज के खिलाफ पंजाबी बाग थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने उसी रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें