फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी वैन से करता था अवैध शराब की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: यूपी सैफई, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

डिलीवरी वैन से करता था अवैध शराब की सप्लाई, दबोचा
या दिन में माल ढुलाई और रात में अवैध शराब की सप्लाई
- शराब तस्कर के पास से 65 पेटी अवैध शराब बरामद
नई दिल्ली। निजामुद्दीन थाने की जंगपुरा पुलिस चौकी ने एक ऐसे शराब तस्कर को दबोचा है, जो पुलिस से बचने के लिए रात के समय में डिलीवरी वैन से अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा ब्रांड की 65 पेटी अवैध शराब बरामद किए गए हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय विश्वाल के अनुसार गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बदरपुर निवासी शिव कुमार (20) के रूप में हुई। शिव कुमार मूलरूप से सैफई, यूपी का रहने वाला है। जंगपुरा चौकी प्रभारी मूलचंद की टीम ने आरोपी को चेकिंग के दौरान रेलवे लाइन, भोगल से गिरफ्तार किया। वह अवैध शराब को महिन्द्रा की डिलीवरी वैन से ले जा रहा था। ये शराब हरियाणा से लाई गई थी। पिता ने बेटे शिव कुमार के लिए महिन्द्रा चैंपियन डिलीवरी वैन खरीदी थी। जब उसको इससे अधिक आय नहीं हुई तो वह अवैध शराब सप्लाई करने लगा। दिन में वह माल ढुलाई का काम करता था और रात में अवैध शराब की सप्लाई करता था। ये अवैध शराब को राजीव चौक, गुरुग्राम स्थित एक गोदाम से लाता था। अवैध शराब की एक खेप पहुंचाने पर उसे 12 से 15 हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें