जामिया यूनिवर्सिटी में छात्र पर चाकू से हमला
नई दिल्ली । जामिया यूनिवर्सिटी में सोमवार दोपहर को एक छात्र पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। छात्र पर हमला चेहरा ढके युवक ने किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी तरफ जामिया नगर थाना पुलिस जामिया यूनिवर्सिटी में किसी छात्र पर जानलेवा हमला होने की बात से इंकार कर रही है। जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार पीड़ित छात्र का नाम दानिश है और कटक हॉस्टल में रहता है। छात्र का कहना है कि वह सोमवार दोपहर को हॉस्टल में था। तभी एक युवक वहां आया। उसके चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था। युवक ने उस पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। जामिया यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्र की एमएलसी बनी है।