फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से दुष्कर्म:

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म के साथ
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर
मोदी और मनोहर को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट में कर प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को घेरा है। मालीवाल ने कहा कि इस बेघर मासूम को मैं अस्पताल में देखकर आई। उसकी भिखारी मां को सांत्वना दूं भी तो आखिर क्या। उनकी चीखें कानों में अब भी गूंज रही है। पीएम को टैग करते हुए स्वाति ने लिखा कि उनकी कैबिनेट ने अनशन के दौरान मुझे भरोसा दिया था कि तीन महीने के अंदर पुलिस संसाधनों में बढ़ोतरी होगी और उसकी जिम्मेदारी भी बढ़ाई जाएगी, ताकि फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिये दोषियों को छह महीने के अंदर फांसी की सजा सुनाई जा सके। मैंने अपना अनशन इस भरोसे पर तोड़ दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। केंद्र धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद किए बैठा है। मालीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को टैग करते हुए लिखा कि डेढ़ वर्षीय बच्ची ने भी क्या झूठा मामला दर्ज कराया है। यह कैसी बीमार मानसिकता है। थोड़ी भी भ्रद्रता होती तो अब तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके होते। उनके इस बयान से देश की कई निर्भयाओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें