दिल्ली और एटा के लिए उपयोगी
तीन बदमाशों पर लगाया गैंगस्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से आपराधिक प्रवृति के लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तीन बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बीएन सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर नरेश जीतन पुत्र भीम सिंह निवासी जी-62 हरकेश नगर थाना ओखला फेस 1 नई दिल्ली, दीनदयाल पुत्र बाबूलाल निवासी 113 शिव पार्क नागलोई, नई दिल्ली, योगेश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी थाना निधौली, एटा पर गैंगस्टर लगाया गया है। आगे भी माफिया और आपराधिक प्रवृति के लोगों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और जिला बदल करने की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो