फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग को जामताड़ा से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की हत्या में नाबालिग पकड़ा
विज्ञापन

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी में डॉक्टर मुकीम अहमद इकबाल की हत्या कर घर में लूटपाट के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को झारखंड के जामताड़ा से उसके मामा के घर से पकड़ा है। पुलिस को उसके पास से डेढ़ लाख नकद और जेवरात मिले हैं। दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया है कि 12 नवंबर को वह दो सहयोगियों के साथ डॉक्टर के घर में चोरी की नीयत से घुसा था। डॉक्टर के विरोध करने पर उन्होंने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद घर से लाखों के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए। उसने बतया कि उसके दो अन्य साथी लखनऊ के रहने वाले हैं। नाबालिग मजदूरी के लिए दिल्ली गया था, लेकिन वहां छोटी-मोटी चोरी करने लगा। पुलिस के मुताबिक, तकनीकी जांच के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें