फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू जर्मन शेफर्ड ने महिला के गुप्त अंग में काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने महिला के नाजुक अंग पर काटा, केस दर्ज
विज्ञापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित वाईएमसीए के स्टाफ क्वॉर्टर में रहने वाली एक महिला को जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने काट लिया। डेढ़ माह पहले कुत्ते ने गुप्तांग पर काटा था, जिसके जख्म अभी भरे नहीं हैं। पुलिस ने शिकायत के डेढ़ माह बाद कनॉट प्लेस थाने में कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने घटना के बाद एमएलसी नहीं बनवाई थी। उस दौरान दोनों पक्ष समझौता करने की बात कर रहे थे, इसलिए पुलिस ने इस मामले को लंबित रखा था। महिला ने दोबारा शिकायत दी, तब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता सरकारी कर्मचारी है और दक्षिण दिल्ली में रहती हैं। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें