फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष विहार में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

नई दिल्ली। हर्ष विहार इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त मंजू (22) के रूप में हुई है। मंजू के पिता ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मंजू परिवार के साथ शिव विहार फेज-9 में रहती थी। इसी साल फरवरी में मंजू की शादी इलाके के ही रहने वाले मोनू से हुई थी। मंजू के चाचा सुरेश चंद्रा ने बताया कि शादी के समय बताया गया था कि मोनू नौकरी करता है, लेकिन वह कुछ काम नहीं करता था। ससुराल वालों की डिमांड के अनुसार मोनू को बुलेट बाइक दी गई। भैयादूज पर कार न लाने पर मंजू को उसके पति ने मारने की धमकी भी दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें