बुलंदशहर के ध्यानार्थ
मायके से लौटी पत्नी और साले को पीटा
दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित दौलतराम कॉलोनी में भैया दूज मनाकर लौटी पत्नी की पति ने पिटाई कर दी। बहन को ससुराल छोड़ने आए साले को भी पीटा। बहन व भाई ने कोतवाली में शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और वापस भेज दिया। अब दोनों पुलिस के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने की बात कह रहे हैं। किरण पाल निवासी देवनगरी (बुलंदशहर) ने बेटी रूबी की शादी दस साल पहले दादरी रेलवे रोड निवासी एक परिवार में की थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। सोमवार को रूबी भैया दूज मनाकर भाई मोहित के साथ लौटी थी। ब्यूरो