फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार में दिये दो लाख रुपये मांगने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हेड : उधार के रुपये मांगने पर दोस्त की हत्या
विज्ञापन

सबहेड : गोली मारने के बाद थाने पहुंचकर कबूली वारदात, पुलिस ने फ्लैट से बरामद किया शव

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में शनिवार देर रात एक युवक ने उधार में दिए दो लाख रुपये मांगने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी समयपुर बादली थाने में जाकर सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर फ्लैट से दोस्त का शव बरामद कर लिया। मृतक की शिनाख्त बादली गांव निवासी योगेंद्र यादव (32) के रूप में हुई है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपी विजय यादव उत्सव अपार्टमेंट सेक्टर-18 रोहिणी में रहता है। वह शनिवार देर रात करीब पौने दो बजे समयपुर बादली थाने पहुंचा। वहां पुलिस को बताया कि अपने फ्लैट में उसने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी है। विजय जब थाने पहुंचा, तब वह नशे में था। इसलिए पहले तो पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। इसके बावजूद उसे हिरासत में लेकर पुलिस उसके फ्लैट पर पहुंची। विजय ने दरवाजे पर लगे लॉक को खोला और कमरे में गया। कमरे में टेबल पर शराब की बोतल, नमकीन और ग्लास रखे हुए थे। टेबल के पास ही एक युवक औंधे मुंह पड़ा था। उसके सिर ने खून निकल रहा था। युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लैट में शराब पीने के बाद शुरू हुआ झगड़ा
पूछताछ में आरोपी विजय यादव ने बताया कि योगेंद्र यादव इलाके में कॉल सेंटर चलाता था। कुछ समय पहले उसने योगेंद्र से दो लाख रुपये उधार लिए थे। योगेंद्र रुपये वापस मांग रहा था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। शनिवार रात उसने बातचीत के लिए योगेंद्र को घर पर बुलाया और दोनों शराब पीने लगे। नशे में आने के बाद योगेंद्र रुपये वापस मांगने लगा और उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। गुस्से में आकर उसने पिस्टल निकालकर योगेंद्र को गोली मार दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने साजिश रचकर हत्या की है या फिर गुस्से में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें