कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में स्कूल से पढ़कर लौटते हुए गायब चिंगरावली गांव निवासी आकाश पुत्र देशराज का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का आरोप है कि छात्र के गायब होते ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रही है।
परिजनों ने छात्र की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पुलिस से जल्द छात्र की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने 10 नवंबर तक का समय मांगा था। इसके बाद भी बरामदगी नहीं होने पर यूनियन ने 12 नवंबर को जेवर कोतवाली में महापंचायत की घोषणा की है।