इनसेट रिपोर्ट दर्ज
डीएम ने दिए थे निर्देश
ग्रेटर नोएडा। सीपीसीबी ने सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद एनसीआर के सभी जिम्मेदार महकमों से प्रतिबंधित पटाखों पर जवाब मांगा है। इस पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट नोएडा व ग्रेटर नोएडा, एसडीएम दादरी, जेवर और सदर को लिखे पत्र में कहा था कि अपने इलाकों में प्रतिबंधित पटाखें बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएं।
सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद भी कार्रवाई नहीं
दादरी में पुलिस से सांठगांठ कर कुछ व्यापारियों ने जमकर प्रतिबंधित पटाखे बेचे। सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, पर कार्रवाई नहीं हुई। दिवाली वाले दिन दादरी नगर में रेलवे रोड पर दो युवक कार में प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे थे। इसके फोटो पुलिस और पत्रकार ग्रुप समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी भेजे गए, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।