युवक पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
दादरी। युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार शाम को जीटी रोड स्थित नवीन मंडी के पास से रामवीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 अक्तूबर को बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जानसमाना निवासी राहुल खारी ट्रैक्टर धान लेकर दादरी मंडी आ रहा है। आरोप है कि तभी बादलपुर निवासी रामवीर ने साथियों के साथ राहुल पर धारदार हथियार से सिर में वार किया। साथ ही जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई, लेकिन राहुल बाल-बाल बचा। मामले में पीड़ित ने कोतवाली दादरी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ब्यूरो