फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्डिर पर लगाए गंभीर आरोप, कोतवाली में दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर के खिलाफ कोतवाली में शिकायत
विज्ञापन

जार सोसायटी के फ्लैट में लगी थी आग, फायर सिस्टम काम नहीं करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रान वन की जार सोसायटी में शुक्रवार रात एक फ्लैट में आग लग गई थी। पीड़ित ने दादरी कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की शिकायत दी है। आरोप है कि फायर सिस्टम काम नहीं करने की शिकायत जब बिल्डर से की तो उसने सोसायटी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी, ताकि मामला रफा दफा किया जा सके। पीड़ित ने पुलिस पर भी एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में सुपरटेक के सीएमडी आर के अरोड़ा का कहना है कि पर्दे के पास दिया जलाकर जाने की वजह से आग लगने की जानकारी मिली है। शॉर्ट सर्किट न हो इसलिए कुछ देर के लिए बिजली काटी गई थी। आग बुझने के तुरंत बाद सप्लाई शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, निकोलस टावर की सातवीं मंजिल पर विनोद यादव के फ्लैट में आग लग गई थी। विनोद नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आरोप है कि आग के समय फायर सिस्टम ने काम नहीं किया। पीड़ित ने स्वयं आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने नारेबाजी कर बिल्डर के स्टाफ से शिकायत की। स्टाफ ने गलती मानने से इंकार कर दिया। वहीं, आरोप है कि बिल्डर ने बिजली कटवा दी। जिसकी वजह से कई लोग 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। काफी हंगामे के बाद आपूर्ति शुरू की गई। सोसायटी के एओए अध्यक्ष पवन इंजीनियर ने बताया कि आग की सूचना प्रबंधन के साथ साथ अग्निशमन विभाग को दी गई। लेकिन दमकल की एक भी गाड़ी आग बूझाने नहीं पहुंची। अग्निशमन यंत्रों ने काम नहीं किया। प्रदर्शनकारियों में बृजेश शर्मा, पवन गुप्ता, मोहन प्रसाद, एके जैन, करुणेश जोशी, पंकज भारद्वाज, अभिषेक ठाकुर, हिमांशु वाजपेयी, प्रवीण भारद्वाज, जया जैन समेत महिलाएं भी मौजूद रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें