फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने 50 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख कीमत की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो अलग जगहों से 50 लाख कीमत की अवैध शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई। शाखा की नारकोटिक्स सेल ने विजय विहार निवासी अफसर और अलवर राजस्थान निवासी कमलेश को गिरफ्तार किया। वजीराबाद पुल के पास से गिरफ्तार अफसर की महिंद्रा पिकअप से हरियाणा से लाई गई अवैध शराब के 215 कार्टन बरामद हुए। कमलेश (24) को कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट से गिरफ्तार किया गया। उसके कैंटर से हरियाणा से लाई गई अवैध शराब के 340 कार्टन बरामद किए गए। मूल रूप से शाबाद रामपुर, मुरादाबाद यूपी निवासी अफसर ने बताया कि वह 18 वर्ष की उम्र में दिल्ली आ गया था और बादली में डेंट-पेंट का काम करने लगा। इसी दौरान वह अवैध शराब सप्लाई करने वाले कुलदीप के संपर्क में आया और इस धंधे में लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें