रंजिश में दो पक्ष भिड़े, दो महिलाओं समेत छह जख्मी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के मयाना गांव में बुधवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पुरानी रंजिश को पहले दो लोगों में मारपीट हुई। आरोप है कि सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी डंडों का प्रयोग किया गया। इसके बाद छतों से पथराव भी किया गया। पथराव में बाला, कुसुम पत्नी सूरज व राजू पुत्र कंवरपाल, बॉबी पुत्र अमित व डिंपल पुत्र राजपाल समेत छह लोग घायल हो गए। कुसुम की हालत गंभीर बताई जा रही है। ब्यूरो