सीआईएसएफ के जवान पर चाकू से हमला
- पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं
- लूट का विरोध करने पर हमले की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके में सीआईएसएफ जवान पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की पहचान विनोद (30) के रूप में हुई है। वह शास्त्री पार्क स्थित स्टाफ क्वाटर में रहता है। अभी वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात पुलिस को शास्त्री पार्क स्थित शराब के ठेके के पास युवक के जख्मी पड़े होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में लूटपाट का मामला लग रहा है। पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला किया है।