फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान काम पर आये एक कंडक्टर के साथ मारपीट

Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डीटीसी बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान काम पर आने वाले डीटीसी बस के एक कंडक्टर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने कार्यालय जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर गाजीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंडोली निवासी सतीश कुमार (29) डीटीसी में अनुबंध कर्मचारी है और कंडक्टर के पद पर कार्यरत है। इन दिनों डीटीसी अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। जिसकी वजह से वह 22 से 30 अक्तूबर तक काम पर नहीं आया था। 31 अक्तूबर को वह काम पर आया। उसकी ड्यूटी बस नंबर जीएल 23 रूट पर लगी। वह बस चालक कंवरपाल और मार्शल हिमांशु के साथ कश्मीरी गेट बस अड्डे से आनंद विहार बस अड्डे की ओर आ रहा था। बस रात करीब 8 बजे टेल्को प्वाइंट के पास पहुंची।

सतीश के मुताबिक, बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर बस को रोक लिया। तीनों युवकों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। तीनों बस के अंदर घुस गए। एक युवक ने ड्राइवर से स्थायी कर्मचारी होने की बात पूछी और फिर तीनों सतीश के पास आए। युवकों ने उसे हड़ताल के दौरान ड्यूटी पर आने को लेकर धमकाया। फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। मार्शल ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बावजूद तीनों युवक उसकी पिटाई करते रहे और हड़ताल के दौरान कार्यालय आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


हिमांशु ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर दिया। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सतीश का मेडिकल करवाया। उसके बयान पर 1 नवंबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें