फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर ने एक युवक पर पचास लाख के जेवरात की हेराफेरी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी खबर हिसार के लिए उपयोगी
विज्ञापन


युवक पर 50 लाख के जेवर की हेराफेरी की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग इलाके के बीडनपुरा में ज्वेलरी फर्म चलाने वाले मोती नगर निवासी नितिन कुमार ने बुराड़ी निवासी मनोज सैनी पर 50 लाख के जेवरात की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेवरात ले जाकर बेचने वाले मनोज सैनी ने ज्वेलर से कहा था कि बदमाशों ने उसे ब्लेड मारकर जेवर लूट लिए हैं। हालांकि मेडिकल जांच में पता चला कि उसने खुद को चोट पहुंचाई है। करोल बाग थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। नितिन के मुताबिक, 21 अक्तूबर को मनोज 1700 ग्राम सोने के जेवर लेकर गया था। तीन-चार दिन बाद भी वह इसका भुगतान लेकर नहीं पहुंचा तो नितिन ने फोन किया। उसने एक-दो दिन में भुगतान ककी बात कही। 29 अक्तूबर को नितिन के भाई योगेश के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा मनोज सैनी बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती है। नितिन और उसका भाई अस्पताल पहुंचे तो मनोज ने कहा कि बदमाशों ने ब्लेड मारकर उससे सारे जेवरात लूट लिए हैं।
विज्ञापन


25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
नई दिल्ली। द्वारका जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने 25 हजार के इनामी डकैत नरेंद्र सिंह को हिसार के हांसी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को डाबड़ी इलाके में प्रदीप गुप्ता के घर में डकैती डालकर बदमाश 84 लाख रुपये और जेवर लूट ले गए थे। पुलिस ने दो बदमाशों वैभव औैर ललित को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सरगना नरेंद्र सिंह फरार । एक सूचना के बाद शाखा के निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हांसी से उसे एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। डाबड़ी थाने के घोषित बदमाश नरेंद्र पर 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें