अदालत के आदेश पर फर्जीवाड़े का मामला दर्ज
जेवर। जेवर कोतवाली क्षेत्र के साबौता गांव में जमीन का बैनामा करने के बाद पिता की संपत्ति में पुत्री को शामिल कर फर्जीवाडे़ का आरोप लगा है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर तीन भाइयों, मां व बैनामे में गवाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया गांव साबौता निवासी हरनारायण ने गांव के ही दीपक पुत्र रमेश से 2015 में चार बीघा जमीन का बैनामा लिया था। बैनामा के बाद दीपक की मां राजबती भाई श्रीनिवासए व कृष्णकुमार ने मिलकर अपनी बहन का नाम पिता की संपत्ति में शामिल करा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का रुख किया। ब्यूरो
---