फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी करने वाला मैकेनिक नाबालिग सहयोगी के साथ धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी करने वाला मैकेनिक सहयोगी संग धरा
विज्ञापन

नई दिल्ली । द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में एक मैकेनिक को उसके नाबालिग सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन बाइक, तीन स्कूटी और सात चोरी की गयी बाइक के कलपूर्जे व नंबर प्लेट बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से 13 मामले सुलझाने का दावा किया गया है। आरोपी की पहचान जय विहार निवासी रंजीत तिवारी के रूप में हुई है। इलाके में बढ़ती वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका। जांच में पता चला कि दोनों चोरी की बाइक पर सवार हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। रंजीत ने पुलिस को बताया कि वह द्वारका और पश्चिम दिल्ली में चोरी की वारदात को अंजाम देता है। वह चोरी की बाइक के कलपूर्जे निकालकर कबाड़ी के पास बेच देता था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें