फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज लेने पहुंची महिला से अभद्रता, पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज लेने पहुंची महिला से अभद्रता
विज्ञापन

दादरी। नगर में एक फाइनेंस कार्यालय पर कर्ज लेने गई महिला के साथ अभद्रता और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी लोगों को ब्याज पर रुपये देती है। 25 सितंबर को नगर की एक महिला अपने देवर के साथ पहुंची। वहां कंपनी के मालिक समेत तीन युवक थे। आरोप है कि वह महिला को बुरी नजर से देखने लगे। कर्ज मांगने में उन्होंने अश्लील हरकतें शुरू कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर हाथ छोड़ा और ब्याज पर नकदी देने की बात करने लगे। उन्होंने कहा जहां आप रहती हैं, वहां हमारा एजेंट जाता है। महिला ने एजेंट का नंबर लेकर जब फोन मिलाया तो उसने शाम को कार्यालय पर अकेले आने को कहा। विरोध करने पर सबक सीखाने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं, प्रभारी राम सेन का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें