फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर में रहने वाली दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुखसार के पति ने दो दोस्तों संग की हत्या
विज्ञापन


- पुलिस ने सुलझाई सीलमपुर की दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी
- आरोपी पत्नी के नौकरी करने से खुश नहंी था
- वारदात में इस्तेमाल की गई कार व फोन बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सीलमपुर में दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ी बहन के पति गुलशन और उसके दो दोस्तों शिवम और प्रेम को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल कार व फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी पत्नी के नौकरी करने से खुश नहीं था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।
उत्तर-पूर्वी जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि सीलपुर इलाके में रहने वाली दो सगी बहनों रुखसार (22) और नबीला (19) 19 सितंबर को घर से गायब हो गई थी। वह कश्मीरी गेट बस अड्डे तक गई थीं। दोनों बहनों के शव 23 सितंबर की रात अलीपुर स्थित नाले से बरामद किए गए थे। परिजनों ने हत्या का संदेह रुखसार के पति गुलशन उर्फ लक्की (35) पर जताया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। एएटीएस प्रभारी विनय यादव की विशेष टीम को जांच में पता चला कि रुखसार को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था और उसे कश्मीरी गेट के पास कैब लेने आई थी। रुखसार के साथ छोटी बहन नबीला भी थी। पुलिस ने जांच के बाद पीरागढ़ी इलाके से प्रेम को दबोच लिया। इसके बाद रुखसार के पति गुलशन व शिवम को गिरफ्तार कर लिया। प्रेम व शिवम गुलशन के दोस्त है।
विज्ञापन

गुलशन ने बताया कि उसकी पत्नी नौकरी करती थी, जो उसे पसंद नहीं था। इस बात पर दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलचते रुखसार अपने मायके जाकर रहने लग गई थी। रुखसार ने गुलशन का फोन उठाना बंद कर दिया था। गुलशन पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता था। गुलशन ने बताया कि वह सिर्फ पत्नी की ही हत्या करना चाहता था। लेकिन उसकी छोटी बहन भी साथ में आ गई थी। इसलिए उसे मारना पड़ा।
---------
ऐसे दिया दोहने हत्याकांड को अंजाम-
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुलशन ने शिवम से रुखसार से कॉल करवाई और साक्षात्कार देने के लिए उसे कश्मीरी गेट बुलाया। शिवम कैब लेकर कश्मीरी गेट पर इंतजार कर रहा था। उसने रास्ते में दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल खरीदी और उनमें नींद की गोलियां मिलाकर दुकानदार को वापस कर दीं। जब दोनों बहनें कश्मीरी गेट पहुंची तो शिवम ने दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक लेकर दोनों बहनों को दीं, जिसके पीने से दोनों बेहोश हो गईं। गुलशन बाइक से कैब के पीछे था। समयपुर बादली में जब कैब रुकी तो गुलशन व प्रेम उसमें बैठ गए। उसी समय नबीला को होश आ गया तो उसने विरोध किया। इसपर आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद रुखसार की भी हत्या कर दी। दोनों बहनों के शवों को अलीपुर में नाले में फेंक दिया था। आपराधिक प्रवृति का गुलशन पहले से शादीशुदा था। उसने रुखसार से दूसरी शादी की थी। गुलशन पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

--------
सीएनजी खत्म होने के कारण पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी कोई सबूत नहीं छोड़ना चाहते थे, जिससे पुलिस उन तक पहुंच सके। आरोपियों ने फोन इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। इन्होंने पीरागढ़ी इलाके से 17 सितंबर को एक मोबाइल फोन चोरी किया था। उसमें दूसरा सिम डाला। कश्मीरी गेट के पास शिवम की कार में सीएजनी खत्म हो गई थी। साथ में कार में पेट्रोल भी नहीं था। ऐसे में शिवम ने गुलशन व प्रेम को फोन कर पेट्रोल लाने को कहा था। इस कॉल से तीनों की लोकेशन एक साथ आ गई और तीनों पकड़े गए। नबीला भी किसी से फोन पर बात कर रही थी। ऐसे में नबीला की लोकेशन भी आरोपियों के साथ आ गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें