फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---

लिफ्ट में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़
- एडब्ल्यूएचओ सोसायटी की वारदात, आरोपी लिफ्ट ऑपरेटर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एडब्लूएचओ सोसायटी में शुक्रवार शाम लिफ़्ट में 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लिफ्ट ऑपरेटर पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने ममले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जौनपुर निवासी विजय कुमार (25) को गिरफ्तार कर लिया है। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी पर पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एडब्लूएचओ सोसायटी में किराये पर रहने वाले एक शख्स की 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर से सोसायटी में स्थित दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। जब बच्ची लिफ्ट में थी। वहां मौजूद ऑपरेटर विजय कुमार ने बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची ने घटना की सूचना अपनी मां को दी। मां ने बाद बच्ची के पिता को भी फोन कर दिया। सूचना मिलते ही बच्ची के पिता घर लौट आए और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें