संशोधित
मथुरा सहित अन्य के लिए
------------------
हेडिंग: 24 नामजद अभी गिरफ्त में नहीं
सबहेड: मथुरा में 126 करोड़ के जमीन घोटाले का मामला
सीएम दरबार में मामला पहुंचने पर 20 जून को हुई थी पीसी गुप्ता की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। 2 जून को मथुरा में 126 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मुख्य आरोपी पीसी गुप्ता समेत 21 लोगों को नामजद कराया गया था। इसके बाद चार और आरोपियों के नाम जोड़े गए थे। नामजद किए गए आरोपियों में कुछ अधिकारी और करीबी व रिश्तेदार शामिल हैं। नामजद किए गए 24 अन्य नामजदों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस की कई विशेष टीमें पीसी गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं कर पा रहीं थी, लेकिन मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के दो दिन बाद ही 20 जून को पुलिस ने उन्हें मध्यप्रदेश के दतिया स्थित प्राचीन मां पीतांबरा देवी मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें दस दिन तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद मेरठ अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया था।