फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध शाखा ने भगोड़ा इनामी महिला को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ठगी के मामले में आठ वर्ष से फरार महिला गिरफ्तार
महिला की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । अपराध शाखा ने ठगी के मामले में आठ साल से फरार इनामी महिला को उत्तम नगर से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ अमन विहार थाने में जालसाजी का मामला दर्ज था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन

अपराध शाखा डीसीपी डा. जॉय टर्की के अनुसार इंस्पेक्टर सत्यवान और उनकी टीम को 20 सितंबर को फरार सिम्मी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर विकास नगर, उत्तम नगर निवासी महिला सिम्मी (33) को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में बताया कि उसके गिरोह के सदस्य सचिन व अजमल अंसार प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। इन्होंने इंदर एंक्लेव, अमन विहार में 50 गज के खाली प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार किए और खुद मालिक बन गए। इसके बाद इस प्लॉट को सुरेश कुमार को बेच दिया। सुरेश कुमार ने ठगे जाने का एहसास होने पर अमन विहार थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए सिम्मी विकासपुरी से उत्तम नगर रहने चली गई । पुलिस ने सिम्मी की गिरफ्तारी को लेकर अमन विहार थाना पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें