फोटो
रॉट विलर डॉग, सोने की
चेन और नकदी लूटी
- कार सवार बदमाशों ने कासना कोतवाली क्षेत्र में की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कार सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर 11वीं के छात्र से सोमवार रात रॉट विलर डॉग, सोने की चेन और पांच हजार रुपये लूट लिए।
कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 निवासी 11वीं के छात्र बालाजी ने बताया कि सोमवार रात वे सेक्टर में डॉगी को घुमा रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने कार उनके करीब आकर रोक दी। एक बदमाश कार में बैठा रहा और दो बदमाशों ने नीचे उतरकर बालाजी पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उनका रॉट विलर डॉग छीन लिया। इसके बाद सोने की चेन व पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों के भागने की दिशा में तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बालाजी ने बताया कि कुत्ता उन्होंने छह माह पहले 30 हजार रुपये में खरीदा था। उस दौरान वह केवल एक माह का था।