फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में महिला टीचर के पूरे परिवार पर हमला...

विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में महिला
विज्ञापन

टीचर के परिवार पर हमला
- आरोपी ने चार दोस्तों के साथ मिल युवती के पिता, चाचा और दो भाइयों पर किया हमला
- पिछले काफी समय से आरोपी युवक पीड़िता को कर रहा था परेशान
- आरोपी पीड़िता को उठाकर शादी करने की बात कर घर पहुंचा और हमला कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक तरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने महिला टीचर के परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा कर दिया। शराब के नशे में धुत आरोपियों ने पहले पूरे परिवार को पीटा और बाद में ईंट-पत्थरों से पिता, चाचा और एक भाई का सिर फोड़ दिया तथा दूसरे का हाथ तोड़ दिया। युवती को अगवा करने का प्रयास किया। पुलिस को सूचना देने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को जगप्रवेश चंद्र और जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जाफराबाद इलाके का है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सलमा (25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ मौजपुर इलाके में रहती है। वह प्रीत विहार के एक नामी पब्लिक स्कूल में पिछले डेढ़ साल से टीचर है। सलमा का आरोप है कि पिछले काफी समय से उसके पड़ोस में रहने वाला युवक दीपक आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जबरन उठाकर शादी करने की धमकी देता था। उसने ये बात परिवार को भी बताई हुई थी। सलमा के भाई ने कई बार दीपक को समझाया था। आरोप है कि शुक्रवार को दिन के समय दीपक ने सलमा के भाई को फोन कर उसकी बहन को उठाकर शादी करने की धमकी दी थी। लेकिन उसने इस धमकी को गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच रात करीब 11 बजे दीपक, लक्की, समीर व दो अन्य युवकों के साथ शराब के नशे में धुत होकर सलमा के घर पहुंच गया। सो रहे सलमा के पिता को उसने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव कराने आए चाचा व दो भाइयों पर भी आरोपी ने हमला किया। आरोपियों ने परिवार पर ईंट-पत्थर बरसाए। हमले में पिता, चाचा और दो भाई जख्मी हो गए। तीन लोगों के सिर में चोट लगी है, जबकि एक भाई के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

सदमे में है पीड़िता और उसका परिवार
सलमा के भाई ने बताया कि घटना के बाद से उसकी बहन बुरी तरह डरी हुई है और सदमे में है। यही नहीं सलमा के अलावा उसका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। भाई का कहना है कि इतने दबाव के बाद यदि उसकी बहन कोई गलत कदम उठा लेती है तो इसके लिए दीपक ही जिम्मेदार होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें