फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने मौत के एक सौदागर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल सेल ने मौत के
विज्ञापन

एक सौदागर को दबोचा
- आरोपी के कब्जे से 23 पिस्टल बरामद, यूपी, दिल्ली व मध्यप्रदेश के बदमाशों को करता था सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मौत के एक सौदागर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 23 अवैध पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी अवैध पिस्टलों को दिल्ली, यूपी व मध्यप्रदेश के बदमाशों को सप्लाई करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी दिल्ली में अवैध हथियारों की खेप किसे देने आया था।
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार स्पेशल सेल ने अवैध हथियार सप्लायरों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जांच में पता लगा कि अवैध हथियार मध्यप्रदेश, बिहार व पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाए जाते हैं। अलीगढ़, यूपी के कुछ अवैध हथियार सप्लायर हाल ही में पकड़े गए थे। इनसे पूछताछ में पता लगा कि कालू शाहू अवैध हथियारों की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि कालू शाहू अवैध हथियारों की खेप देने दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम फ्लाईओवर के पास आएगा। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता व राजेश कुमार की देखरेख में एसआई अमरीक सिंह व एएसआई अशोक कुमार की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी दामोह, मध्यप्रदेश निवासी कालू (31) को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके पास मिले बैग से 23 पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन

8वीं पास कालू शुरू में ड्राइवर की नौकरी करता था। वर्ष 2017 में कंपनी बंद होने के कारण उसकी नौकरी चली गई। इसके बाद अपने गांव लौट आया। गांव में कुछ युवकों के संपर्क में आया, जो कि अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। इसके बाद यह भी यूपी, मध्यप्रदेश व दिल्ली के बदमाशों के बीच अवैध हथियार सप्लाई करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें