फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सोने के बिस्कुट

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले सोने के बिस्कुट
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने एक यात्री के पास से सोने के दो बिस्कुट बरामद किए हैं। यात्री उन्हें मस्कट से लेकर आया था और श्रीनगर ले जा रहा था। इससे संबंधित कागजात नहीं दिखाने पर सीआईएसएफ ने यात्री को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के सवा चार बजे टर्मिनल तीन पर जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों को बैग में संदिग्ध वस्तु दिखी। तलाशी लेने पर सोने के दो बिस्कुट मिले। 233.280 ग्राम की बिस्कुट की कीमत सात लाख रुपये आंकी गई है। यात्री की पहचान साजिद असगर जरगर के रूप में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें