फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से मिला सुराग, रिश्ते के भाई पर भी शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--
माला हत्याकांड में दंपती समेत तीन हिरासत में
- अप्रैल में एनएच-24 पर इंदिरापुरम क्षेत्र में अटैची में मिला था महिला का शव
- फेसबुक पर दोस्ती के बाद सेल्समैन से की थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
फेसबुक से दोस्ती के बाद सेल्समैन शिवम से प्रेम विवाह करने वाली माला की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ ठोस सुराग लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में दंपती समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दंपती माला के पड़ोसी बताए जा रहे हैं। हत्या में मामले में मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया था।
एक मॉल के शोरूम में सेल्समैन का काम करने वाले शिवम की फेसबुक पर गाजियाबाद निवासी माला से दोस्ती हुई थी। नवंबर 2017 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बताया जाता है कि शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। इसके चलते दंपती बिसरख कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में किराये के मकान में रहने लगा था। 7 अप्रैल 2018 की शाम घर से माला संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। शिवम ने बिसरख कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 10 अप्रैल को एनएच-24 पर इंदिरापुरम क्षेत्र में अटैची में माला का शव बरामद हुआ था। इसके बाद माला के परिजन ने शिवम के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने शिवम से गहन पूछताछ की थी लेकिन उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था। पड़ताल में सामने आया था कि माला के घर से दो युवक वह अटैची लेकर गए थे। जिसमें माला का शव बरामद हुआ था। इसके बाद से पुलिस दोनों युवकों को तलाश रही है।
विज्ञापन

अब, पता चला है कि ठोस सुराग मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में शिवम और माला के पड़ोस में ही किराये पर रहने वाले दंपती समेत तीन को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हत्या के कारणों को अभी भी जानकारी नहीं दी गई है।
-
मोबाइल से मिला सुराग
ग्रेटर नोएडा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद से माला के मोबाइल समेत दो मोबाइल गायब थे। पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही थी। इनमें से एक मोबाइल किसी ने ऑन कर इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

झूठी आन के लिए हत्या की आशंका, रिश्ते के भाई पर शक
शिवम और माला दोनों अलग जाति से के थे। इसके चलते दोनों के परिजन विवाह से नाखुश थे और शादी के बाद दोनों से ज्यादा संबंध नहीं रखते थे। वारदात में पकड़ा गया युवक माला के रिश्ते का भाई बताया जा रहा है। इसके चलते लूट या फिर आन के लिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि माला के पास मौजूद आभूषण आदि की जानकारी भी पड़ोस में रहने वाले दंपती को थी।
विज्ञापन


कोट
इस मामले में कुछ सुराग मिले हैं। उसके आधार पर जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। - अनिल शाही, बिसरख कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें