फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीआर कर्मियों पर गोली चलाने वाला बदमाश धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी।
विज्ञापन

पीसीआर कर्मियों पर गोली चलाने वाला फरीदाबाद से धरा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच की चाणक्यपुरी शाखा ने मवेशी चोरी कर भागने के दौरान पीछा करने पर पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले बदमाश इरफान (25) को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। वह 1 सितंबर को सहयोगियों के साथ तिमारपुर में पीसीआर कर्मियों पर गोली चलाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 1 सितंबर को तिमारपुर के वजीराबाद इलाके में एक मवेशी लदे टाटा टैंपो का पीसीआर कर्मियों ने पीछा करना शुरू किया। आगे चलकर पीसीआर कर्मियों ने टैंपो को घेर लिया। हालांकि, बदमाश टैंपो छोड़ पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान टैंपो से दो मवेशी और 16 कारतूस मिले। 5 सितंबर को क्राइम ब्रांच टीम को इरफान के फरीदाबाद के सिरोही में मौजूद होने की सूचना मिली। निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूलत: आलमपुर फरीदाबाद का रहने वाला है। उसपर अंबेडकर नगर इलाके में भी पुलिस टीम पर हमला करने का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें