फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, हेलमेट न पहने दोनों बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए उपयोगी
विज्ञापन


ओवर टेक करते समय भिड़ीं बाइकें, दो की मौत
दोनों बाइक सवारों ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। खुर्जा मार्ग पर मोहल्लीपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आईं। लोगों ने जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी जेवर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दस्तमपुर निवासी रिटायर्ड सैनिक ताराचंद शर्मा (60) बाइक पर सवार होकर जेवर से गांव वापस जा रहे थे। दूसरी तरफ से आ रहे अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के हामदिपुर गांव निवासी राजू (28) की बाइक से भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय तेज आवाज आई। युवक तेज गति में ओवर टेक करना चाहता था। संतुलन बिगड़ने की वजह से वह रिटायर्ड सैनिक की बाइक से भिड़ गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिसकी वजह से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें