फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के चलते पत्नी को गोली मारी, आरोपी फरार

विज्ञापन
gun
विज्ञापन

द्वारका जिले के उत्तर नगर इलाके में एक व्यक्ति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी पूनम (38) को बच्चों के सामने ही गोली मार दी और फरार हो गया। महिला को माता रूप रानी मग्गा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन


उत्तम नगर पुलिस के मुताबिक, पूनम परिवार के साथ ए-127, भगवती गार्डन एक्सटेंशन में रहती है। करीब 13 साल पूर्व पूनम की रविंद्र से शादी हुई थी। इनके दो बच्चे बेटी कनिका (11) और बेटा मयंक (5) हैं। पूनम का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति चरित्र पर शक करता था। दोनों में इसे झगड़ा होता था।

कई साल वह बच्चों को लेकर मायके में भी रही। एक साल पहले दोनों में फैसला होने के बाद पूनम फिर पति के साथ रहने लगी। मंगलवार दोपहर पूनम बच्चों को स्कूल से लेने गई थी। इस बीच रविंद्र भी वहां पहुंच गया और उससे वहीं झगड़ा करने लगा। मना करने पर वह घर आ गया।
विज्ञापन


पूनम घर पहुंची तो उसने फिर झगड़ा किया। झगड़े के बीच रविंद्र दूसरे कमरे में गया। पूनम सोफे पर बैठी थी। इसी दौरान रविंद्र ने बच्चों के सामने ही पूनम को गोली मार दी और फरार हो गया। इधर, पूनम के बच्चों ने शोर मचाया तो गली वाले पहुंच गए। घायल पूनम को अस्पताल ले जाया गया। बाद में देर शाम उसका बयान लेकर उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें