फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के कागज मांगे तो दरोगा से भिड़े दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के कागज मांगने पर दरोगा से भिड़े दो युवक
विज्ञापन

-चेकिंग के दौरान हुआ था विवाद, युवक हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस पर रौब झाड़ना दो युवकों को भारी पड़ गया। हिरासत में लेकर पुलिस ने दोनों युवकों को हवालात पहुंचा दिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है। कासना कोतवाली के एक दरोगा सोमवार को एडब्ल्यूएचओ सोसायटी के पास सिविल ड्रेस में थे। इस दौरान उनको कुछ युवकों पर संदेह हुआ। दरोगा ने उनसे मोटर साइकिल के कागज मांगे तो युवकों ने उनसे उनका परिचय पूछा। दरोगा ने अपना परिचय देते हुए कार्ड दिखाया। युवकों ने कार्ड को फर्जी बता दरोगा पर रौब झाड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया जाता है कि उनमें से एक युवक ने दरोगा की पिस्टल छीन कर उन्हीं पर तान दी। हालांकि पिस्टल छीनने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में और पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवक को पकड़ लिया और हवालात में बंद कर दिया। क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित कुमार का कहना है कि युवक ने पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया। इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें