फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में छह पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर में छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लाइन हाजिर
विज्ञापन

नई दिल्ली। गाजीपुर थाने के छह पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। पुलिस उपायुक्त ने सभी छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजे जाने की पुष्टि तो कर रहे हैं, लेकिन लाइन में भेजने की वजह बताने से इंकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक वजहों से सभी को लाइन में रिपोर्ट करने को कहा गया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि इलाके में शराब बिकने और पिछले दिनों हुई युवक शमीम की हत्या की गुत्थी न सुलझ पाने के कारण ही पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इलाके में अवैध शराब बिकने का पता चला था। छानबीन के बाद बात सही निकली, जिसके बाद कार्रवाई हुई। इधर, कुछ लोगों का कहना है कि गाजीपुर इलाके में हुई हत्या के बाद इलाके के लोगों में रोष था, जिसकी वजह से इन पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें