पति से विवाद था तो पत्नी की हत्या क्यों : सीओ
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव जलपुरा में महिला की चाकू से हमला कर हत्या के मामले में पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। सीओ ग्रेटर नोएडा तृतीय निशांक शर्मा ने बताया कि अकबर और विजय में विवाद था तो हत्या नजमा की क्यों की गई। इस सवाल का अकबर ठोस जवाब नहीं दे पाया है। इसके चलते गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस के शक की सुई करीबियों पर घूम रही है। इसके चलते पुलिस ने मामले में मृतका के पति से फिर से पूछताछ शुरू की है। जलपुरा गांव निवासी नजमा की शनिवार रात कमरे के बाहर खाट पर सोते समय हत्या कर दी गई थी। अकबर का आरोप था कि कूड़ा उठाने वाले एक अन्य ठेकेदार विजय से उसका विवाद चल रहा है। इसी विवाद में विजय ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर नजमा की हत्या की है। ब्यूरो