टैक्सी चालक पर गोली चलाने में एक धरा
नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में शनि मंदिर के पास पीसीआर कर्मियों के सामने टैक्सी चालक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय वह कार चला रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद की वजह सवारी बिठाने की बजाय कुछ और हो सकती है। पुलिस का कहना है कि संतोष जिस जगह गोली लगने की बात बता रहा है, वहां गोली का कोई निशान नहीं मिला है। सिर्फ वहां खून के धब्बे मिले हैं।