फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिले छह कारतूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए उपयोगी.......
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से
मिले छह कारतूस, गिरफ्तार
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार तड़के एक यात्री के बैग से छह कारतूस मिले हैं। जांच के दौरान बैग में संदिग्ध वस्तु दिखने पर सीआईएसएफ जवानों ने उसके बैग की तलाशी ली। यात्री को कारतूस से संबंधित कागजात दिखाने के लिए कहा गया लेकिन उसने बैग में कारतूस होने की जानकारी से इंकार कर दिया। सीआईएसएफ जवानों ने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी सद्दाम हुसैन के रूप में हुई। रविवार तड़के करीब पौने पांच बजे एक यात्री इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचा। यात्री के बैग को एक्सरे मशीन पर रखा गया। संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें छह कारतूस मिले। जांच में पता चला कि यात्री दिल्ली से बंगलूरू जाने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें