मोबाइल पर गेम खेल रही थी बच्ची, झपटकर भागे बदमाश
दादरी। दौलतराम कॉलोनी में शनिवार शाम घर के बाहर मोबाइल में गेम खेल रही दस साल की लड़की से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पिता ने दादरी पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार परिवार के साथ दौलतराम कालोनी में रहते हैं। घर के बाहर बेटी जान्ह्वी गेट पर बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान युवक आए और मोबाइल छीनकर ले गए। लड़की ने शोर मचा दिया, परिजन तुरंत बाहर आए। हालांकि, तब तक दोनों फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। ब्यूरो