फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर कार ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोली मारने की धमकी देकर कार ले उड़े बदमाश
विज्ञापन

नई दिल्ली । शालीमार बाग इलाके में शनिवार दिनदहाड़े बदमाशों ने एक कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारने की धमकी देकर कार लूट ली। कार में लैपटॉप, पांच हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य कागजात थे। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। मालवीय नगर निवासी रमेश (30) शेखसराय इलाके में रहने वाले कारोबारी राजेंद्र अधिकारी की मारुति सलेरियो कार चलाता है। शनिवार दोपहर रमेश अपने मालिक को लेकर मधुबन चौक बाइपास के पास आया था। यहां कारोबारी का इंटरसेप्टर चैंबर का काम चल रहा था। कारोबारी कार से उतरकर साइट पर चला गया। जबकि गर्मी होने की वजह से रमेश कार से निकलकर बाहर टहलने लगा। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और कार में बैठने लगे। रमेश ने दूर से ही उन्हें कार में बैठने से मना किया। युवकों ने रमेश को गोली मारने की धमकी दी और अपने कमर की तरफ इशारा कर पिस्टल दिखाई, जिसे देखकर रमेश सहम गया। युवक कार को स्टार्ट कर वहां फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें