फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर खड़े मीट कारोबारी पर बदमाशों ने बरसा दी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर खड़े मीट कारोबारी पर चलाई गोली
विज्ञापन


बाइक सवार दो बदमाशों ने की वारदात, किसी को नहीं लगी गोली
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पीड़ित का कहना; कोर्ट में चल रहे केस वापस लेने के लिए हुआ हमला

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने मीट कारोबारी मोहम्मद अशरफ (30) और उसके कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं। तीनों ने दुकान के अंदर भागकर जान बचाई। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। तीन गोली दुकान के शीशे पर लगी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अशरफ की आराम पार्क में चिकन और मटन की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह दो कर्मचारियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा था। तभी हेलमेट लगाए तो बाइक सवार दो बदमाश आए और अशरफ पर गोलियां चलाने लगे। इसके बाद वापस यू-टर्न लेकर दुकान के सामने से भाग गए। अशरफ ने पुलिस को बताया कि करीब 5 साल पूर्व उसके जीजा नईम का कुछ लोगों से बकरे की टांग तोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया था। मारपीट के बाद मामला दर्ज हुआ था। दोनों ओर से केस कोर्ट में है। वहीं इसी साल अप्रैल में बदमाशों ने झगड़े के दौरान नईम के बेटे दिलशाद को गोली मार दी थी। दूसरा पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। केस वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा था। अशरफ का आरोप है कि इसी वजह से उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें